महेंद्रगढ़ (एकता): गुड़गांव के महेंद्रगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां बवाना रोड पर गुरुवार दोपहर को ऑल्टो कार व ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि बदहाल सड़क मार्ग पर गड्ढों को बचाने के चक्कर में यह भीषण हादसा हुआ। जिसमें ऑटो की सीटें उखड़कर सड़क पर गिर गई। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए महेंद्रगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो सवारियां लेकर गांव बवाना की ओर जा रहा था। जबकि ऑल्टो बवाना से शहर की ओर जा रही थी। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।







