Home Crime पानीपत में दहेज के लिए विवाहिता के साथ की हैवानियत की सारी...

पानीपत में दहेज के लिए विवाहिता के साथ की हैवानियत की सारी हदें पार, थोड़े दिन पहले दिया था बेटे को जन्म

182
0

पानीपत (एकता): दहेज के लालच में उजड़ते घरों के किस्से लगातार बढ़ रहे हैं। लोग इसके लिए हत्या करने तक उतर जाते हैं। कई विवाहिताएं ससुराल पक्ष का शिकार हो जाती हैं। ऐसा ही एक ताजा किस्सा हरियाणा के पानीपत में सामने आया है, जहां गांव सिवाह में दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता से दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी। उन्होंने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार ससुराल वालों ने दहेज में 10 लाख रुपए की मांग पूरी न करने को लेकर सास ने उसके पेट लात मार दी। जिससे उसके टांके टूट गए। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले के आरोपी पति, सास व ससुर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सोमवार को गांव सिवाह में गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

बता दें कि पूजा(29) की शादी दो साल पहले करनाल के गगसीना गांव के मंदीप के साथ हुई थी। बेटी की खुशी के लिए उसने दो बार में उन्हें आठ लाख रुपए भी दिए। अब पूजा को 10 लाख रुपए के लिए परेशान किया जा रहा था। गर्भवती पूजा की ससुराल वाले सही से देखभाल भी नहीं कर रहे थे। 11 अप्रैल को उसने ऑपरेशन से एक बेटे को जन्म दिया। ससुराल वाले समय से पहले छुट्टी कराकर उसे घर ले गए। घर जाते ही पति मंदीप, सास सुशीला व ससुर बलिंद्र ने 10 लाख की मांग की। उसके साथ मारपीट की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here