Home Haryana हरियाणवी सिंगर एमडी देसी रॉकस्‍टार के गानों पर जमकर थिरके प्रशंसक, देखें...

हरियाणवी सिंगर एमडी देसी रॉकस्‍टार के गानों पर जमकर थिरके प्रशंसक, देखें तस्वीरें

268
0

रेवाड़ी (अंकुर): हरियाणवी गानों का भी अपना अंदाज़ है। हरियाणा में ये गाने खूब देखे और सुने जाते हैं। हरियाणवी सिंगर एमडी देसी रॉकस्‍टार इनमें से एक हैं। एमडी देसी रॉकस्‍टार के गानों पर हरियाणवी सिंगर के गानों पर जमकर प्रशंसक थिरके।

बता दें कि देशभर में विद्यमान हरियाणा की खूबसूरती और उसकी संस्क्रति को बनाए रखने के लिए ऐसी फिल्मों या एलबम का प्रमोशन ओर निर्माण नहीं होना चाहिए जिसके गानों में अश्लीलता या हमारी मां समान भाभी पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी झलकती हो और न ही गन कलचर को प्रमोट किया जाना चाहिए। ताकि हमारी युवा पीढ़ी पर इसका कोई दुष्प्रभाव हो, अगर फिर भी कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनन कार्यवाही भी होनी चाहिए। यह कहना है एमडी रॉकस्टार का, जो अपनी हाल ही में रिलीज हो रही हरियाणवी एलबम साथ के प्रमोशन के लिए रविवार रेवाड़ी के बी.एम.जी.मॉल पहुंचे थे।

जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिया और उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणवी सिंगर सुभाष फौजी व उनके बेटे बी.पारस के हरियाणवी गाने मैडम बैठ बुलेरो में जो तेरी खातिर लाया पर जमकर थिरके उनके प्रशंसक। हरियाणवी सिंगर सुभाष फौजी ने कहा कि मैडम बैठ बुलेरो में स्पेशल तेरी खातिर लाया को प्रदेश में ही नहीं दुनियां भर में खूब सराहा गया, जिसके लिए सभी का तहदिल से धन्यवाद। वहीं दूसरी ओर सिंगर सुभाष फौजी के सिंगर बेटे ने भी अपने पहले हरियाणवी गाने को दर्शकों के लिए पेश किया। जिस पर प्रशंसक उनके गानों पर खूब थिरके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here