Home Sonipat सोनीपत: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

सोनीपत: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

122
0

सोनीपत | जिले के धतूरी इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को एक प्लाईवुड फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही सोनीपत समेत आसपास के जिलों से दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गनीमत रही कि हादसे के समय फैक्टरी में छुट्टी होने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक फैक्टरी में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

फैक्टरी मालिक रवि गोयल ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना फैक्टरी के गार्ड से मिली थी। आगजनी में करोड़ों रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here