चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तबीयत खराब हो गई है। सोमवार देर रात अचानक उनका ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उन्हें तुरंत चंडीगढ़ के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें डॉक्टरों ने एमआरआई करवाने की सलाह दी। जिसके चलते परिवार के सदस्य उन्हें दिल्ली ले गए, जहां गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में उनके बाकी के टेस्ट और एमआरआई होगी। जानकारी के मुताबिक विधानसभा के बजट की तैयारियों को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में भाग लेने के लिए ही हुड्डा चंडीगढ़ आए थे, लेकिन तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें अचानक निकलना पड़ा।







