Home Ambala नूंह वि#वाद के बाद हरियाणा में धारा 144 लागू, जगह-जगह पुलिस जवानों...

नूंह वि#वाद के बाद हरियाणा में धारा 144 लागू, जगह-जगह पुलिस जवानों का कड़ा पहरा

215
0

अंबाला (एकता): मेवात के नूंह विवाद को लेकर पूरे हरियाणा में धारा 144 लागू कर दी गई है। जगह-जगह पुलिस पेट्रोलिंग और पुलिस जवानों को अलर्ट रहने के आदेश जारी किए गए हैं। धार्मिक स्थलों पर भी पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार पलवल सहित रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, झज्जर और महेंद्रगढ़ में धारा 144 लागू कर दी गई है। नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल में मंगलवार यानी 1 अगस्त को सभी स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटर बंद कर दिए गए। प्रदेश में इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्रशासन द्वारा धारा लागू की गई है। बताया जा रहा है कि पलवल एसडीएम शशि वसुंधरा ने लोगों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की।

अंबाला में प्रदेश स्तरीय कार्यालय भी है और वहां भी किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भारत एक शांतिप्रिय देश है और ऐसी घटनाओं में कुछ नहीं रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here