Home Haryana इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने लगाए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के...

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने लगाए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति पर गंभीर आरोप

205
0

रोहतक (अंकुर कपूर): जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति राजवीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दस्तावेज दिखाते हुए यौन शोषण के आरोप होने की बात कही। यही नहीं प्रदीप देशवाल ने आरोप लगाया कि सरकार राजवीर सिंह को बचाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही वह बड़ा खुलासा करेंगे। जिससे सरकार को मुंह छिपाने की जगह तक नहीं मिलेगी।

प्रदीप देशवाल ने एक प्रेस वार्ता में दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि 2007 में जब राजवीर सिंह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कार्यरत थे। उस दौरान 13 महिलाओं ने एक शिकायत के माध्यम से राजवीर सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसकी शिकायत महिला आयोग को भी की गई। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि यह खुलासा जब होगा तो सरकार को मुंह छुपाने की भी जगह नहीं मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि वह विश्वविद्यालय को बर्बाद नहीं होने देंगे और अगर जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर इनसो रुख कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here