कुरुक्षेत्र | हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों के लिए एक नई और सुविधाजनक सेवा शुरू की है। अब कुरुक्षेत्र से सीधे मथुरा की कृष्ण नगरी के दर्शन के लिए बस सेवा उपलब्ध होगी। इस नई रूट से श्रद्धालु और पर्यटक बिना किसी परेशानी के मथुरा पहुंच सकेंगे। विभाग ने इस रूट का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
बस सेवा को लेकर यात्रियों में उत्साह
कुरुक्षेत्र से शुरू हुई इस नई सेवा को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं यात्रियों की मांग है कि चंडीगढ़ और अंबाला से भी मथुरा और आगरा के लिए सीधी बस सेवा चलाई जाए, जिससे इन क्षेत्रों के लोग भी धार्मिक यात्रा आसानी से कर सकें।
यह होगा बस का रूट
यह बस कुरुक्षेत्र से दिल्ली होते हुए मथुरा तक जाएगी। बीच में पिपली, करनाल, पानीपत, मुरथल, दिल्ली बॉर्डर, कश्मीरी गेट, सराय काले खां, बदरपुर, बल्लभगढ़, पलवल, होडल और कोसी पर भी स्टॉप रहेगा।
जाने आने की टाइमिंग
कुरुक्षेत्र से मथुरा के लिए प्रस्थान:
- कुरुक्षेत्र: सुबह 04:20 बजे
- करनाल: सुबह 05:00 बजे
- पानीपत: सुबह 05:50 बजे
- दिल्ली ISBT: सुबह 07:20 बजे
- सराय काले खां: सुबह 08:00 बजे
मथुरा से वापसी का समय:
- मथुरा: सुबह 11:30 बजे
- पलवल: दोपहर 01:30 बजे
- बल्लभगढ़: दोपहर 02:10 बजे
- दिल्ली: दोपहर 03:45 बजे
- पानीपत: शाम 05:40 बजे







