Home Haryana हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, शुरू होगी ‘दीन दयाल लाडो...

हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, शुरू होगी ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’

116
0

चंडीगढ़ | हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी कि प्रदेश में 25 सितंबर से ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2,100 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे राज्य की करीब 20 लाख महिलाओं को फायदा मिलेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि योजना का लाभ 23 साल या उससे अधिक उम्र की सभी महिलाओं को मिलेगा। चाहे वह विवाहित हों या अविवाहित, दोनों ही श्रेणियों की महिलाएं इसका फायदा उठा सकेंगी। परिवार में महिला लाभार्थियों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है, यानी यदि किसी परिवार में तीन महिलाएं पात्र हैं, तो तीनों को ही लाभ मिलेगा।

हालांकि, यदि कोई महिला पहले से राज्य की किसी भी योजना से वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही है, तो वह इस योजना के तहत 2,100 रुपये पाने की पात्र नहीं होगी।

विशेष प्रावधान: गंभीर बीमारी से ग्रसित महिलाओं को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा और उनके खाते में 2,100 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

सीएम ने बताया कि योजना के पहले चरण में उन परिवारों की महिलाएं शामिल होंगी जिनकी सालाना आय एक लाख रुपये से कम है। भविष्य में योजना का दायरा बढ़ाकर उच्च आय वाली महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा।

राज्य सरकार पहले से कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और कमजोर वर्गों को वित्तीय सहायता दे रही है, जिनमें वृद्धावस्था भत्ता, विधवाओं व निराश्रित महिलाओं को सहायता, दिव्यांग पेंशन और लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here