Home Haryana दुष्यंत चौटाला के घर के बाहर धरने पर बैठे सरपंच, पुलिस ने...

दुष्यंत चौटाला के घर के बाहर धरने पर बैठे सरपंच, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर सड़क पर रोका

212
0

सिरसा (अंकुर कपूर): ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों का विरोध लगातार जारी है। सिरसा में बुधवार सरपंच एसोसिएशन के बैनर तले जिला भर के सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि अपनी मांगों का एक ज्ञापन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को देने के लिए उसके सिरसा स्थित आवास पर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आवास के कुछ दूरी पर ही बैरिकेड्स लगा कर रोक दिया। वहीं सरपंच भी इसी बात पर अड़ गए कि या तो दुष्यंत चौटाला के परिवार का कोई सदस्य उनका ज्ञापन ले नहीं तो वे वही धरना लगा देंगे। इसके बाद सरपंच वही पर धरना लगा कर बैठ गए।

हरियाणा सरपंच एसोसिएशन की उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल ने कहा कि आज वो अपनी मांगों का एक ज्ञापन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को देने आए थे। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है और यदि तब भी उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकला तो वो लोग विधानसभा का घेराव भी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here