अंबाला 8 अगस्त : 15 अगस्त को देश आजाद हुआ था और इस दिन पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है ! हर घर तक भारत का तिरंगा पहुंचे और हर घर में देश प्रेम पनपे इसके लिए डाक विभाग ने पिछले साल की भांति अबकी बार भी तिरंगा उपलब्ध कराया जा रहा है ! डाक घर से कोई भी तिरंगा खरीद सकता है ! वहीं डाक विभाग की इस इस स्कीम की लोग जमकर सराहना भी कर रहे है.
डिमांड के अनुसार मंगवाए जाएंगे तिरंगे
प्रवर डाक पाल ने कहा कि फिलहाल दो हजार तिरंगे GPO में मंगाए गए है और अगर लोगों कि जैसे जैसे डिमांड बढ़ती जायेगी, वैसे वैसे झंडे और उपलब्ध करवाए जाएंगे .हर साल की तरह पूरे देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम धाम से मनाया जायेगा ! स्वतंत्रता दिवस की खुशी में डाक विभाग भी अपना योगदान देने में पीछे नहीं है ! लोगों में देश के प्रति देश भक्ति की भावना जागे इसके लिए हर घर तक तिरंगा पहुंचाने के लिए डाक विभाग द्वारा पिछले साल की भांति अंबाला GPO में दो हजार तिरंगे झंडे मगाए गए है ! हालांकि पिछले साल इनकी संख्या पांच हजार थी.ज्यादा जानकारी देते हुए प्रवर डाक पाल राम कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को देखते हुए अबकी बार भी डाक विभाग द्वारा लोगों को भारत के तिरंगे झंडे उपलब्ध कराए जा रहे है ! उन्होंने कहा कि सभी डाक घरों को तिरंगे झंडे भेज दिए गए हैं जो भी व्यक्ति तिरंगा झंडा लेना चाहे वहां से ले सकता है ! डाक विभाग द्वारा इसके लिए स्टॉल भी लगाए गए है ! सबसे बड़ी बात ये है कि भारत के तिरंगे झंडे की कीमत केवल 25 रुपए रखी गई है ! उन्होंने उम्मीद जताई है कि पिछले साल की भांति अबकी बार भी तिरंगे झंडे की बिक्री काफी होगी ! उन्होंने कहा कि जैसे जैसे डिमांड बढ़ती जायेगी वैसे वैसे तिरंगे झंडे भी उपलब्ध करवा दिए जायेंगे ! उन्होंने कहा कि घर पर तिरंगा लगाने से देश प्रेम की भावना भी जागृत होती है. वहीं डाक घर में तिरंगा लेने आए लोगों ने भी डाक विभाग की इस स्कीम की जमकर सराहना की ! उन्होंने कहा कि हमे जैसे ही पता चला कि डाक घर में तिरंगा मिल रहा है






