अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा पुलिस को पहली बार राष्ट्रपति फ्लैग मिल रहा है। बता दें कि जब से हरियाणा बना है राष्ट्रपति फ्लैग मिल रहा है। उसको हरियाणा पुलिस को प्रधान करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह करनाल के मधुबन आ रहे हैं। इसको लेकर हरियाणा पुलिस काफी उत्साहित नजर आ रही है। वहीं DSP अनिल कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है।
इसके लिए उन्होंने अमित शाह व गृह मंत्री अनिल विज की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बहुत अछा लगेगा जब वर्दी पर लोगो लगेगा। उन्होंने कहा कि पहले भी अनिल विज पुलिस के फेवर में रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनिल विज पुलिस की छवि को सुधारने में लगे हैं।







