अम्बाला, 31अगस्त -चुनावी अचार संहिता के बीच अंबाला में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन शुरू हो गया है, बिजली कर्मचारी रोजाना दो घंटे के लिए अंबाला के एससी कार्यालय पर XEN के खिलाफ धरने दे रहे है।
दरअसल कर्मचारी आरोप लगा रहे हैं कि XEN ने आचार संहिता लगने से कुछ देर पहले पांच कर्मचारियों के ट्रांसफर कर दिए. जब इसका विरोध जताया गया तो विरोध जताने वाले कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करवा दी, इसके खिलाफ रोजाना प्रदर्शन कर रहे हैं और अगर अभी भी उन कर्मचारियों का ट्रांसफर नहीं रुकता और एफआईआर कैंसिल नहीं होती तो सोमवार से सुबह 9:00 बजे से लेकर 5:00 तक कर्मचारी धरने पर बैठे रहेंगे और काम नहीं करेंगे. इससे आम जनजीवन पूरी तरीके से अस्त व्यस्त हो जाएगा. कर्मचारियों ने तो यहां तक चेतावनी दे दी है कि अगर बिजली बाधित हुई तो उसे XEN खुद जाकर ठीक करेंगे कोई कर्मचारी नहीं जाएगा।






