Home Crime अंबाला के टांगरी नदी में चला रहा था अवैध माइनिंग का धंधा,...

अंबाला के टांगरी नदी में चला रहा था अवैध माइनिंग का धंधा, पुलिस ने दो डंपर और JCB पकड़ी

264
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा में लगातार माइनिंग के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को अंबाला छावनी के नजदीक टांगरी नदी में कई दिनों से माइनिंग का काम चल रहा था। जिसके चलते पुलिस ने दो डंपर और एक जेसीबी पकड़ी है। बता दें कि आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन को शिकायत दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ड्राइवर वहां से भाग थे। काफी दिनों से टांगरी नदी से रेत भरी जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाए कि पुलिस को कई बार शिकायत की है लेकिन कोई सुनता नहीं था। उन्होंने बताया कि जहां से रेत भरी जा रही है वो उनकी जमीन है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ये गैर कानूनी काम कर रहे थे। माइनिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी पहुंचे तो लेकिन उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया कि ड्राइवर यहां से भागे है। एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि टांगरी नदी में माइनिंग की शिकायत आई थी जिसके बाद ऑफिसर को बुलाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here