Home Haryana अंबाला में ट्यूबवैल ऑपरेटरों का प्रदर्शन, बोले- नवनिर्वाचित सरपंच 4600 में काम...

अंबाला में ट्यूबवैल ऑपरेटरों का प्रदर्शन, बोले- नवनिर्वाचित सरपंच 4600 में काम करने का बना रहे दबाव

220
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में सोमवार को ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ने नई पंचायतों पर गंभीर आरोप लगाते हुए DC ऑफिस पर नारेबाजी की। इसके साथ ही CTM मुकुंद को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन भी सौंपा। ऑपरेटर्स का कहना है कि नवनिर्वाचित सरपंच 4600 रुपए में काम करने का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं वह पुराने ऑपरेटर को हटाकर दूसरे लोगों को शिफ्ट करने पर धमकी भी दे रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए भारतीय मजदूर संघ अंबाला के जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण धीमान ने कहा कि हरियाणा पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवैल ऑपरेटर लंबित मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचे। वे कई बार सीएम को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। नवनिर्वाचित सरपंच 4600 रुपए पर काम करने का दबाव बना रहे हैं, जबकि पुराने ऑपरेटरों को 9 हजार रुपए वेतन मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here