Home Crime प्रेम कहानी की खौफनाक दास्तान, पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा...

प्रेम कहानी की खौफनाक दास्तान, पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

201
0

गोहाना (एकता): हरियाणा के गोहाना में एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत देखने को मिला। जहां पति ने अपनी ही पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार पति ने चरित्र पर शक के चलते पत्नी को मौत के घाट उतारा।

पुलिस का कहना है कि आरोपी पांच साल पहले एक फैक्ट्री में काम करता था। वहां पर उसकी पूजा नाम की लड़की से दोस्ती हुई। वह उत्तरप्रदेश में फैजाबाद की रहने वाली थी। दोनों ने शादी कर ली। उसके वह अपने पति के साथ फैक्ट्री में नौकरी करने लगी। दोनों एक सप्ताह पहले गोहाना में अपने घर आए थे।

आरोपी शराब पीने का आदी था। उसने किसी की बातों में आकर पत्नी के चरित्र पर शक करना शुरू कर दिया। एक दिन वह गोहाना में सब्जी मंडी में में चली गई थी। रात को जब वह घर वापस आई तो उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जब  सास घर लौटी तो उसे वारदात का पता चला। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here