Home Crime करनाल में अवैध प्रॉपर्टियों पर चला पीला पंजा, JCB से तीन दुकानों...

करनाल में अवैध प्रॉपर्टियों पर चला पीला पंजा, JCB से तीन दुकानों को किया ध्वस्त

198
0

करनाल (अंकुर कपूर): करनाल के नेशनल हाईवे पर जिला नगर योजनाकार विभाग ने अवैध प्रॉपर्टी पर पीला पंजा चलाया। एक के बाद एक अवैध प्रॉपर्टियों को ध्वस्त किया जा रहा है। बता दें कि हाईवे पर बनी तीन दुकानों को भी DTP विभाग ने जेसीबी से तोड़ दिया। यह अवैध दुकानें आज से नहीं बल्कि कई सालों से बनी हुई है, लेकिन आज से पहले ना तो DTP की नजर इन अवैध दुकानों पर पड़ी और ना ही कोई कार्रवाई हुई। लेकिन अब बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेशों पर अवैध प्रोपर्टी को तोड़ा गया है।

गुंजन वर्मा ने कहा कि करनाल नेशनल हाईवे पर ग्रीन बेल्ट पर अवैध तरीके से बनी दुकानें और बिल्डिंग पर कार्यवाही करने की मुहिम शुरू की गई है। जिन लोगों की बिल्डिंग को सील किया गया उनका कहना था प्रशासन ने उन्हें पहले किसी भी तरह का कोई नोटिस नहीं दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here