Home Ambala कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर अनिल विज ने कसा तंज…फैक्ट तो जनता...

कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर अनिल विज ने कसा तंज…फैक्ट तो जनता ने निकाल दिए..अब डिफेक्ट निकल रहे

108
0
अम्बाला, 11 अक्टूबर – हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस की दिल्ली में समीक्षा बैठक बुलाई गई जिसमें फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के गठन पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि फैक्ट तो जनता ने निकाल दिए सारे अब डिफेक्ट निकल रही है। वहीं बैठक में राहुल गांधी के बयान कि नेताओं का इंट्रेस्ट पार्टी से ऊपर रहा पर भी अनिल विज ने तंज कसा। उन्होंने कहा अब कांग्रेस को अपना चुनाव निशान भी बदल लेना चाहिए। अब पंजे को हटा कर जलेबी रख लेना चाहिए
हरियाणा में हार के बाद दिल्ली में हुई कांग्रेस की समीक्षा बैठक में राहुल गांधी काफी नाराज नजर आए और उन्होंने कहा कि नेताओं का इंट्रेस्ट पार्टी से ऊपर रहा जिसे लेकर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी का इंट्रेस्ट केवल जलेबी में था। उनका कांग्रेस के चुनाव में कोई इंट्रेस्ट नहीं था। वो तो जलेबी का महिमा मंडन करके चले गए और लोगों ने कांग्रेस की जलेबी बना दी। अब कांग्रेस को अपना चुनाव निशान भी बदल लेना चाहिए। अब पंजे को हटा कर जलेबी रख लेना चाहिए।हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब कांग्रेस के नेता एक दूसरे की पोल खोलने में लगे हैं। जिसे लेकर विज ने कहा कि उनकी पोल तो पहले ही खुली हुई थी। तभी तो हम इतने कॉन्फिडेंस से पहले दिन से कहते रहे कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। हमें इनकी असलियत पता है सबकी।
अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 48 सीटें जितने के साथ ही पार्टी में मुख्यमंत्री पद को लेकर दावे होने शुरू हो गए हैं। राव इंदर जीत शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। 8 विधायक उनसे मिलने भी पहुंचे हैं जिसे लेकर अनिल विज ने कहा कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here