Home Haryana शाहाबाद के गांव कलसानी में मण्डल अध्यक्ष के निवास स्थान पर पहुंचे...

शाहाबाद के गांव कलसानी में मण्डल अध्यक्ष के निवास स्थान पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी

199
0
कुरुक्षेत्र,1 मार्च -शाहाबाद के भाजपा  नलवी मंडल अध्यक्ष सरबजीत सिंह कलसानी के आवास पर आज केंद्रीय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, वही शाहबाद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत भी की।
कुछ क्षेत्रो में फसलों का बहुत ज्यादा हुआ नुकसान 
सरबजीत सिंह कलसानी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि बीते दिन हुई बरसात और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें खराब हुई है और कुछ क्षेत्रो में फसलों का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के किसानों के हित के लिए हमेशा कार्य करती आई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूरा मंत्रिमंडल किसानों के साथ है। मुख्यमंत्री नायब सैनी इसका संज्ञान ले रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को फसल बीमा से जोड़ा हुआ है। इसके साथ ही विशेष गिरदावरी करवा कर किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा भी दिया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार का नुकसान ना हो इसके लिए प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है।
वहीं प्रदेश सरकार के आगामी बजट पर बेदी ने  कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर वित्त मंत्री के तौर पर अपना पहला बजट पेश करेंगे, जोकि तमाम वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। वही विधानसभा चुनावों के दौरान महिलाओं के लिए किए गए वादे को भी प्रदेश सरकार जल्द पूरा करने जा रही है। मुख्यमंत्री नायक सैनी ने इसकी घोषणा कर दी है और सारा बजट तैयार हो चुका है। उनका विभाग के कार्य को आगे बढ़ाने का काम करेगा।अगले महीने से प्रत्येक महिला को 2100 रुपये की राशि दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here