Home Haryana पंजाब-हरियाणा में मौसम फिर बदलेगा करवट, 26 जनवरी को भी बारिश और...

पंजाब-हरियाणा में मौसम फिर बदलेगा करवट, 26 जनवरी को भी बारिश और ओलावृष्टि के आसार

202
0

अंबाला (एकता): पंजाब-हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। लोगों को कड़ाके की ठंड का फिर से सामना करना पड़ सकता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार से बारिश और ओलावृष्टि के साथ ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 26 जनवरी को भी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों में लोगों को अभी भी कोहरे की मार झेलनी पड़ सकती है। रविवार को हरियाणा के सोनीपत के जगदीशपुर में रात का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम मापमान 3 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ का 7.3 दर्ज किया गया। इसी तरह हरियाणा के अंबाला का 7.4, कुरुक्षेत्र का 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here