Home Haryana गन्ने की कीमतों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने किया बड़ा...

गन्ने की कीमतों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने किया बड़ा ऐलान, 26 जनवरी को CM खट्टर का करेंगे विरोध

179
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): हरियाणा सरकार गन्ने की कीमत ₹450 प्रति क्विंटल करें इसे लेकर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा की सभी शुगर मिलों को बंद करवा किसान शुगर मिलों के बाहर ही धरना लगाकर बैठे हुए हैं। इसी बीच किसानों ने अब एक बड़ा ऐलान कर दिया है।

26 जनवरी को यमुनानगर जिले में मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर ध्वजारोहण करने पहुंच रहे हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री के विरोध करने का ऐलान कर दिया है।

भारतीय किसान यूनियन के डायरेक्टर मनदीप रोड छप्पर का कहना है कि आज किसान, व्यापारी, आमजन धरने लगाकर सड़कों पर बैठे हैं, ऐसे में देश कहां से आजाद हो गया। कैसे 26 जनवरी मनाएंगे। अगर इससे पहले किसानों की मांग नहीं मानी तो 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर जगाधरी में मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल ध्वजारोहण करने पहुंच रहे हैं, किसान उसका विरोध करेंगे। झंडा जरूर फहराया जाएगा, लेकिन उसे किसान और आम जनता झंडा फहराए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here