Home Ambala हरियाणा के नूंह में अभी भी क+र्फ्यू जारी, इंटरनेट और बल्क SMS...

हरियाणा के नूंह में अभी भी क+र्फ्यू जारी, इंटरनेट और बल्क SMS पर इस दिन तक लगा प्रतिबंध

210
0

नूंह (एकता): हरियाणा के नूंह में अभी भी क+र्फ्यू लगा हुआ है। विवाद के बाद मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और बल्क SMS पर 8 अगस्त तक प्रतिबंध बढ़ाया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार गुरुग्राम के तिघर गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात किया है।

बताया जा रहा है कि पिछले 2-3 दिनों से गुरुग्राम में शांति का माहौल बना हुआ है। यह जानकारी DLF एसीपी विकास कौशिक ने दी। गौरतलब है कि नूंह में वॉयस कॉल को छोड़कर बाकी सभी चीज़ों पर रोक लगा दी गई है। दूसरी तरफ हिंदू समाज की महापंचायत से पहले गुरुग्राम के तिघर गांव में भी भारी सुरक्षा बल तैनात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here