Home Crime जींद के भंभेवा गांव में युवक की हत्या कर शव खेत में...

जींद के भंभेवा गांव में युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका, आग लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश

124
0

जींद। हरियाणा के भंभेवा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति की हत्या कर उसका शव गेहूं के खेत में फेंक दिया और फरार होते समय खेत में आग भी लगा दी। आग की लपटों में युवक का शव आधा जल गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती-किसानी करता है और सुंदर ब्रांच नहर के पास अशोक और अनूप के खेतों में गेहूं के फसल अवशेष की कटाई का काम कर रहा था। 24 अप्रैल की रात करीब आठ बजे उसे खेत से लेबर का फोन आया कि खेत में आग लग गई है। वह अपने भतीजे प्रयास के साथ मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया।

जब सुरेश और प्रयास ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर खेत का मुआयना किया तो नहर पटरी के पास एक युवक का अधजला शव पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। वहीं, खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने बताया कि दो बाइक सवार युवक खेत में आए थे और आग लगाकर सोनीपत की दिशा में भाग निकले। हालांकि मजदूरों को यह पता नहीं था कि वे किसी का शव भी छोड़ गए थे।

सुरेश का कहना है कि आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए जानबूझकर खेत में आग लगाई थी। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ हत्या और शव खुर्दबुर्द करने के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here