करनाल (अंकुर कपूर): करनाल में शुगर मिल के बाहर धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे किसान नेता गुरनाम चढूनी ने एक बार राजनीतिक एजेंडा जाहिर करते हुए अबकी बार किसान सरकार का नारा दिया। किसानों ने अल्टीमेटम दिया कि अगर उन्होंने रेट नहीं बढ़ाए तो वे रोड जाम करेंगे। गन्ने के भाव में बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने प्रदेश की सभी 14 शुगर मिले बंद कर रखी हैं।
किसानों ने कहा कि 23 जनवरी को कुरुक्षेत्र में सभी शुगर मिल के किसानों से बैठक होगी जिसमें आगामी फैसला लिया जाएगा। गन्ना आंदोलन के बीच गुरनाम सिंह ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक इच्छा जाहिर करते हुए किसानों से आह्वान किया कि वे नेताओं को कुर्सी से खींच ले और 2024 में किसानों की सरकार बनाए।







