हरियाणा | अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। हरियाणा सरकार ने बताया कि जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है और प्रोफेसर जांच में शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी की रिपोर्ट मांगी और प्रोफेसर की अंतरिम जमानत बढ़ाने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि अली खान के बोलने और अभिव्यक्ति के अधिकार में कोई रोक नहीं है, लेकिन वे मामले से संबंधित कोई ऑनलाइन पोस्ट नहीं कर सकते।
प्रोफेसर अली खान पर सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा विवादित पोस्ट करने और सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप हैं। उन्हें पहले सोनीपत कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद रिहा किया गया था।







