गोहाना, 21 सितम्बर :प्रधानमंत्री विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के कई जिलों में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे. हरियाणा में चार अलग-अलग जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री पहुंचेंगे.वहीं गोहाना में 25 सितंबर को गोहाना बाईपास पर जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के लिए देश के प्रधानमंत्री पहुंचेंगे.प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि 22 विधानसभा के कार्यकर्ता जन आशीर्वाद रैली में पहुंचेंगे, जिस में सोनीपत की 9और रोहतक 9 अलग-अलग विधानसभा और 4 पानीपत विधानसभा के कार्यकर्ता और प्रत्याशी शामिल होंगे.
प्रदेश अध्यक्ष से मोहनलाल बड़ौली का यह भी कहना है कि 22 विधानसभा को लेकर गोहाना में जन आशीर्वाद रैली रखी गई है.सभी 22 विधानसभा से प्रत्याशी मंच पर रहेंगे.वही रैली में सोनीपत, पानीपत, जींद, रोहतक झज्जर के जिला अध्यक्ष भी शामिल रहेंगे. प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पहली रैली कुरुक्षेत्र में हो चुकी है, और हिसार में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के लगाते हुए मैदान पर आयोजित होगी. वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि चौथी जन आशीर्वाद रैली पलवल 2 अक्टूबर को होगी.वहीं बरोदा हलके की अनाज मंडी में 22 सितंबर को नायब सिंह सैनी जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे.वही स्टार प्रचारक के तौर पर देश के गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, और इसके अतिरिक्त अलग-अलग केंद्र मंत्रियों की भी अलग-अलग विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में जन आशीर्वाद रैली रखी गई है.
कांग्रेस के राज में बिना पर्ची खर्ची मिलती थी नौकरी
वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा है कि हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प पर हरियाणा के लोग ले रहे हैं.. वहीं उन्होंने दावा करते हुए यह भी कहा कि आज हरियाणा में एक तरफ मन भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों ने बना लिया है. वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि भाजपा का संकल्प पत्र आने के बाद तेज गति के साथ लोगों का रुझान भारतीय जनता पार्टी के प्रति बढ़ रहा है.कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस से झूठ का पिटारा है.. कांग्रेस की झूठ लोकसभा चुनाव में एक बार बिक चुकी है और काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती. कांग्रेस की झूठे लोगों के सामने आई है और लोगों ने इसे अच्छी तरीके से समझा है.वहीं कांग्रेस पर लगातार निशाना साधा हुए कहा कि कांग्रेस ने भर्ती रोको गैंग बना रखा है,जो कांग्रेस की योजना के अनुसार चलते हैं.वहीं उन्होंने यह भी दावा करते हुए कहा कि 24000 बच्चों रिजल्ट पूरी तरह से तैयार हैं और जैसे ही आचार संहिता हटेगी तुरंत उन्हें नौकरी दी जाएगी.कांग्रेस के राज में बिना पर्ची खर्ची नौकरी नहीं मिलती थी और भाजपा ने उसके सिद्ध करते हुए दिखाया कि भाजपा की सरकार में बिना पर्ची खर्ची गरीब परिवारों के बच्चों को नौकरी मिल रही है.







