फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक दर्द+नाक हा+दसा होने का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार टैंकर ने 7 साल की मासूम बच्ची की जान ले ली। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक महिला स्कूटी पर सवार होकर अपने दो बच्चियों को चावला कॉलोनी स्थित स्कूल से लेकर घर वापस लौट रही थी। तभी 100 फुट रोड पर तेज रफ्तार में आ रहे पानी के टैंकर ने महिला की स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके चलते महिला और दोनों बच्ची स्कूटी से रोड पर जा गिरी और घायल हो गई।
घटना के दौरान आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला और बच्ची को अस्पताल भिजवाया। लेकिन डॉक्टरों ने एक बच्ची को मृ+त घोषित कर दिया। साथ ही कैंटर चालक को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला और दो बच्चियों का एक्सीडेंट एक पानी के टैंकर से हुआ है। महिला की 7 साल की मासूम बच्ची की मौ+त हो चुकी है। जबकि चाची और उसकी बहन ठीक है।







