Home Haryana महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के बयान की चित्रा सरवारा ने...

महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के बयान की चित्रा सरवारा ने की घोर निंदा, जानिए क्या बोलीं

213
0

अंबाला (अंकुर कपूर): एक तरफ जहां सरकार कहती है कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे बेटियां शर्मसार हो जाएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार रेनू भाटिया ने एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़कियों का OYO होटल में बर्थडे मनाने का मतलब क्या है? OYO होटल कौनसा गुरुद्वारा या मंदिर है। फिर लड़कियां लड़कों पर रेप का केस करवाती हैं, जिसकी आम आदमी पार्टी उत्तरी हरियाणा संयोजक चित्रा सरवारा ने घोर निंदा की है।

उन्होंने रेनू भाटिया पर निशाना साधते हुए कहा कि आज वह समय है, जहां पर हर क्षेत्र में बेटियां बेटों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे चल रही हैं। हमारे कानून को इसमें उनका साथ देना चाहिए। रेनू भाटिया का यह बयान सरासर गलत है।चित्रा सरवारा ने कहा कि आज सरकार ने जहां लिव-इन रिलेशनशिप को भी इजाजत दे दी है। वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष का यह बयान बहुत शर्मसार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here