कुरुक्षेत्र, 7 दिसंबर – कुरुक्षेत्र के गांव मिर्जापुर के पास बह रही एसवाईएल नहर में आज एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की डेड बॉडी मिली है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मृ.तक की पहचान सरहिंद पंजाब निवासी गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। वे 3 दिन पहले सरहिंद से लापता हुए थे।
लापता सरहिंद की बाइक नहर किनारे मिली थी जिसके बाद उनके परिजन गोताखोर प्रगट सिंह के संपर्क में थे। आज सुबह स्नेकमेन गुलशन ने नहर में एक बहते हुए श.व को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना गोताखोर प्रगट सिंह को दी। प्रगट सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उस श.व को नहर किनारे लगाया और सरहिंद से भेजी गई.फोटो के आधार पर मृ.तक की पहचान की और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई।







