करनाल,13 मार्च- स्थानीय निकाय चुनाव के परिणामों ने भाजपा की होली के रंगों को ओर रंगीन कर दिया है। हालांकि भाजपा ने पहले ही जीत के जश्न की तैयारी कर रखी थी। अब परिणाम आने के बाद केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मनोहर लाल की मौजूदगी में आज होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।जिसमें फूलों की होली खेली गई और कलाकारों ने विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मंच से संबोधन करते हुए शहरी सरकार में जीते हुए नुमाइंदो को शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस सपना लेना छोड़ दे कि वो अब कभी सत्ता में आ पाएगी
मंच से संबोधन करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस सपने लेना छोड़ दे कि वह अब सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव हुए 6 महीने हो गए अभी तक ना तो कांग्रेस का संगठन बना है ना ही वह विपक्ष का नेता चुन पाई है। उन्होंने कहा कांग्रेस के 35 लोगो का एक बहुमत नही हो पा रहे हैं। कम से कम अंदर खाते वोटिंग कर कर अपना विपक्ष का नेता तो चुन ले। कांग्रेस में अब दम खत्म हो चुका है। ऊपर से लेकर नीचे तक सबका यही हाल है। उन्होंने कहा अगर देश के कुछ राज्यों में कांग्रेस की सरकार है तो वह राज्य के अपने नेतृत्व के कारण है ना की शीर्ष नेतृत्व के कारण।होली मिलन समारोह में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण, विधानसभा चीफ व्हिप एवं इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, असंध विधायक योगेंद्र राणा, करनाल विधायक जगमोहन आनंद, नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीरपंथी, करनाल की नवनिर्वाचित मेयर रेणुबाला गुप्ता, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल के साथ-साथ सभी नव निर्वाचित पार्षद व अन्य जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।







