Home Crime भिवानी में ग्रामीणों का दिखा खासा रोष, विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ को...

भिवानी में ग्रामीणों का दिखा खासा रोष, विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ को बाहर निकालकर गेट पर जड़ा ताला

211
0

भिवानी (एकता): भिवानी के पिचोपा कलां के ग्रामीणों ने विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ को बाहर निकालकर स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार परीक्षा केंद्र को तोड़े जाने से ग्रामीणों में खासा रोष दिखा। बता दें कि स्कूल गेट पर धरना देकर ग्रामीणों ने प्रशासन व शिक्षा बोर्ड चेयरमेन के खिलाफ नारेबाजी की।

जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने एक दिन पहले नेशनल हाइवे-334 बी पर भी जाम लगाया था। ग्रामीणों का आरोप है कि प्राइवेट स्कूलों की मिलीभगत से राजकीय स्कूल के परीक्षा केंद्र को शिफ्ट किया गया है। अटेला पुलिस चौकी व बाढड़ा थाना की पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। ग्रामीण परीक्षा केंद्र को उनके स्कूल में शिफ्ट किए जाने पर वापिस अड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here