Home Haryana CM मनोहर खट्टर ने की घोषणा, पानीपत के निजामपुर गांव में बनाया...

CM मनोहर खट्टर ने की घोषणा, पानीपत के निजामपुर गांव में बनाया जाएगा सामुदायिक भवन

195
0

पानीपत (एकता): पानीपत के निजामपुर गांव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ी घोषणा की है। मीडिया सूत्रों के अनुसार निजामपुर गांव में सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। बुधवार को मुख्यमंत्री ने जनसंवाद किया। उन्होंने नांगल चौधरी विधानसभा के गांव बलाह कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, निजामपुर में व्यामशाला में व गांव मौसनुता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम किए।

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि मौजदा सरकार में ईमानदारी से नौकरियां मिल रही हैं। युवकों को पहले नौकरी की सिफारिश की पर्ची लेकर धक्के खाने पड़ते थे। नौकरी चंडीगढ़ से चलती थी और निजामपुर आते-आते खत्म हो जाती थी। हमारी पर्ची तो चंडीगढ़ तक पहुंचती ही नहीं थी। मुख्यमंत्री ने मौजूदा सरकार ने मेरिट के आधार पर निजामपुर के युवाओं को नौकरी भी दी।

बता दें कि मुख्यमंत्री खट्टर 25 मई को नारनौल विधानसभा के गांव ढाणी बाठोठा के ज्ञान केंद्र में, मंडलाना के ज्ञान केंद्र में व गांव सिहमा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। 26 मई को महेंद्रगढ़ विधानसभा के गांव नांगल सिरोही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, बवानियां में खेल का मैदान नजदीक  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व सतनाली के सामुदायिक केंद्र में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here