Home Crime हांसी: युवक के साथ मारपीट और यौन उत्पीड़न, वीडियो बनाकर दी धमकी,...

हांसी: युवक के साथ मारपीट और यौन उत्पीड़न, वीडियो बनाकर दी धमकी, चार आरोपियों पर मामला दर्ज

161
0

हांसी | हांसी शहर की एक कॉलोनी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक छात्र के साथ चार युवकों ने मारपीट और यौन उत्पीड़न किया। आरोपियों ने घटना की वीडियो भी बनाई और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने व परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। पीड़ित से करीब 14,500 रुपये छीनने के बाद आरोपी फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित युवक सदमे में था और कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकला। जब परिवार ने पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई, जिसके बाद शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, यौन उत्पीड़न, धमकी और लूट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित युवक के मुताबिक, 26 अप्रैल को पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे कॉल कर ऑफिस बुलाया। उस समय वह कॉलेज में था, लेकिन घर लौटकर अपने पिता द्वारा दिए गए 14,500 रुपये लेकर नरेश पंसारी को देने के लिए ऑफिस पहुंचा। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। थोड़ी देर में तीन अन्य युवक भी वहां पहुंचे और ऑफिस का गेट बंद कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि चारों आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवा कर उसे बुरी तरह पीटा और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई। युवक ने बताया कि इस दौरान एक आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की, जबकि बाकी तीनों उसे पकड़कर मारते रहे। इस पूरी घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया गया।

धमकी और ब्लैकमेलिंग का आरोप

आरोपियों ने युवक को धमकाया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। उन्होंने पीड़ित का फोन भी तोड़ दिया और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस जांच जारी

शहर थाना प्रभारी सदानंद ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here