Home Crime चोरों के हौसले बुलंद: भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा, लाखों...

चोरों के हौसले बुलंद: भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा, लाखों की चुराई मूर्तियां

173
0

रेवाड़ी (एकता): हरियाणा में चोरों के हौसले इतने हुंलद हो गए हैं कि उन्होंने भगवान के घर तक को भी नहीं छोड़ा।

बता दें कि रेवाड़ी के सेक्टर-3 स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से चोरों ने लाखों रुपए की पीतल की मूर्तियां व अन्य सामान चुराया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले मंदिर के पुजारी ने बताया कि वह पिछले 20 साल से सेक्टर-3 स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पुजारी हैं। रात को वह मंदिर को बंद कर घर चले गए थे। जब सुबह आकर उन्होंने देखा तो राधा-कृष्ण की पीतल की मूर्ति के अलावा गणेश जी की मूर्ति ही थी।

चोरों ने पीतल के 2 बड़े घंटे, 26 तांबा के बड़े व छोटे लोटे, म्यूजिक सिस्टम व अन्य सामान गायब मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। लेकिन चोर पुलिस की नाक तले वारदात कर फरार हो जाते हैं। लेकिन कानून के लंबे हाथ भी कुछ नहीं कर पाते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here