Home Haryana जनता की शिकायत पर गृह मंत्री अनिल विज ने ऑन द स्पॉट...

जनता की शिकायत पर गृह मंत्री अनिल विज ने ऑन द स्पॉट थाने के ASI को कर दिया लाइन हाजिर

178
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ऑन द स्पॉट फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि जनता ने उनके समक्ष जब महेशनगर थाने में तैनात एक एएसआई की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत की तो उन्होंने तुरंत उसे लाइन हाजिर करने के दिशा-निर्देश अंबाला एसपी को दिए। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को उन्होंने प्रदेशभर से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।

जनसमस्याओं को सुनने के बाद वह विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे पर निकले। इस दौरान रामपुर में लोगों ने गृह मंत्री के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बताया कि क्षेत्र में ट्यूबवेल की तारें चोरी हो रही थी। इसके अलावा अन्य घटनाएं भी ग्रामीणों ने बताई जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एएसआई को लाइन हाजिर करने के गृह मंत्री ने निर्देश दिए।

रविवार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को गृह मंत्री अनिल विज ने सुना। कंबासी गांव की निवासी महिला ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसके पति से झगड़ा कर उसका हाथ काट दिया। पिंजौर से आई महिला ने उसके साथ 20 लाख रुपए ठगी की शिकायत दी। उसने कहा कि डीलर ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे 20 लाख रुपए लिए, अब न तो जमीन की रजिस्टरी की न ही पैसे वापस दिए।

मंत्री विज ने मामले में पंचकूला पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई के निर्देश दिए। पानीपत से आई आशा वर्करों ने उन्हें नौकरी से सीएमओ द्वारा टर्मिनेट करने की शिकायत दी जिसपर मंत्री विज ने मामले में जांच के निर्देश दिए। इसी प्रकार गुरुग्राम निवासी महिला ने आरोपियों पर झूठा शपथ देकर रजिस्टरी कराने के आरोप लगाए, इस मामले की जांच के निर्देश गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को मंत्री अनिल विज ने दिए। इसके अलावा रविवार विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों लोगों ने गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष अपनी शिकायत रखी जिनपर कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here