चंडीगढ़ | हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर बताया कि परीक्षाएं 7 नवंबर से सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा संचालन के नियम
- जिन कक्षाओं की परीक्षा किसी निर्धारित दिन पर नहीं होगी, उन विद्यार्थियों के लिए अवकाश नहीं रहेगा।
- विद्यालय नियमित समय पर खुले रहेंगे और परीक्षा समाप्त होने के बाद ही विद्यार्थियों को छुट्टी दी जाएगी।
- मूल्यांकन कार्य तुरंत शुरू किया जाएगा।
दोहरी पारी वाले विद्यालय
- ऐसे स्कूलों में परीक्षाएं प्रार्थना सभा के बाद आयोजित होंगी।
- अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के बाद सभी कक्षाएं नियमित समय पर लगेंगी।
जिम्मेदारी और अनुपालन
निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी स्कूल मुखियाओं को इन नियमों का पालन सुनिश्चित कराएँ, ताकि परीक्षाएं समयबद्ध और सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।







