अंबाला (एकता): हरियाणा में नए साल का स्वागत घने कोहरे के साथ हुआ। फिर से प्रदेश के कई जिले शीत लहर की चपेट में आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार हरियाणा में 5 जनवरी तक शीतलहर का कहर जारी रहेगा। घने कोहरे के साथ-साथ येलो व ऑरेंज अलर्ट भी जारी है। विजिबिलिटी बहुत काम होने के कारण कुछ नजर नहीं आ रहा।
बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद पूरे मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से हाड़ कंपा देने वाली सूखी ठंड पड़ने वाली है।







