Home Haryana राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का चेहरा पेश करने पर अनिल विज ने...

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का चेहरा पेश करने पर अनिल विज ने दिया ये बड़ा बयान (देखें वीडियो)

188
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा में एक बार फिर राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ प्रवेश करने जा रही है। वहीं राहुल ने यात्रा के दौरान उनके टेंट में सीआईडी के घुसने के आरोप लगाए। इस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम इसकी जांच करा रहे हैं उनका पत्र भी हमें आया है। उन्होंने हरियाणा में यात्रा को पूरी सुरक्षा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमने पूछा यात्रा का कौन-कौन सा रूट होगा। लेकिन उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों को सुरक्षा के लिए पूरा इंतजाम करने के लिए कह दिया है।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बयान दिया कि आरएसएस और बीजेपी को मैं अपना गुरु मानता हूं, जितना यह प्रहार करेंगे उतना ही मैं निखरता जाऊंगा। इस पर गृह मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर वह आरएसएस और बीजेपी को अपना गुरु मानते हैं तो इनके अंदर जितनी भी भ्रांतियां हैं वह अपने आप दूर हो जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि RSS ने हमेशा राष्ट्रभक्ति का ही संदेश दिया है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा 2024 के चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का चेहरा पेश करने की बात की जा रही है। गृह मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सूत न कपास जलाहे लठम लठ। उन्होने कहा कि किसी को भी प्रधानमंत्री बनाए ये इनका अन्दरूनी मामला है, लेकिन सपने देखने पर तो कोई भी सरकार टैक्स नहीं लगती सपने देखतें रहें। हावड़ा रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम की दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रही, जहां पर भीड़ ने जय श्री राम के नारे लगाने पर ममता भड़क गई, जिस प्रवीज ने कहा कि इस देश में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को जो किसी भी धर्म का हो, अगर उसे राम नाम से तकलीफ होती है उसे अपना इलाज करवाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here