चंडीगढ़ (एकता): चंडीगढ़ में मंगलवार को हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बता दें कि थोड़ी ही देर में इस बैठक में कई खास मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सुबह 11:00 बजे यह बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक में दर्जन भर से ज्यादा एजेंडे शामिल किए गए हैं। वहीं विधवा निराश्रित महिलाओं की पेंशन के नियमों में बदलाव हो सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक सालाना आय की सीमा में बढ़ोतरी की जा सकती है। गांवों में जलापूर्ति के बिल कनेक्शन पर फैसला संभव है। बिल कनेक्शन की जिम्मेदारी सेल्फ हेल्प ग्रुप को ही मिलेगी। अर्बन एरिया एक्ट 1975 में सरकार संशोधन कर सकती है। इस बैठक में कुल 14 प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। हरियाणा आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्सपर्सन पॉलिसी के तहत ग्रुप-ए, बी और सी से जुड़े पदों को लेकर नियमों में बदलाव किए जाने की संभावना है। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हरियाणा में गुरुद्वारों की सेवा संभाल रही है।







