अंबाला (एकता): हरियाणा में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का शानदार आगाज हुआ। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया। राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत नूंह जिले से की।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, चौधरी उदयभान, कुमारी शैलजा, दीपेंद्र हुड्डा समेत तमाम नेता यात्रा में शामिल हैं। हजारों की तादाद में लोग यात्रा में शामिल हुए हैं। राहुल गांधी ने नूंह में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है। एक जो कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाती है, जबकि दूसरी लोगों की आवाज है, किसान और मजदूर की आवाज। भारत जोड़ो यात्रा के चलते हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर से लेकर फिरोजपुर-झिरका तक जाम देखने को मिला।







