अंबाला (अंकुर कपूर): इस बार सर्दी भले ही देरी से शुरू हुई हो लेकिन इसके शुरू होते ही लोगों का जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। पिछले चार दिनों से उत्तर भारत में पड़ रही धुंध व ठंड दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। पहाड़ों पर भी इस बार देरी से बर्फबारी हुई है जिस कारण मैदानी इलाकों मे भी धुंध देरी से शुरू हुई, लेकिन पिछले चार दिनों से शुरू हुई ये धुंध जारी है जिस कारण तापमान मे काफी गिरावट आई है। जिस कारण लोग घरों मे दुबकने को मजबूर हो गए हैं।

लोग सिर्फ जरुरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। मैदानी इलाकों में पिछले दो दिनों से धुंध के कारण सूर्यदेव के भी दर्शन नहीं हो रहे है जिस कारण ठंड का कहर भी बढ़ गया है। धुंध का सबसे ज्यादा ट्रेफिक व स्कूल जाने वाले बच्चों पर नजर आ रहा है। बस चालकों व ऑटो चालकों कि अगर माने तो धुंध के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई है, जिस कारण आगे का कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है और उनका सफर भी दुगना हो गया है।







