Home Haryana कैथल में ई-रिक्शा चालकों का उत्पात: पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद...

कैथल में ई-रिक्शा चालकों का उत्पात: पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद हंगामा

5
0

कैथल:न्यू करनाल रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास आज ई-रिक्शा चालकों और कर्मचारियों के बीच विवाद ने तनावपूर्ण रूप ले लिया। सवारियां लेने की होड़ में कई ई-रिक्शा चालक बीच सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

घटना उस समय हुई जब पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने चालकों से अनुरोध किया कि वे रास्ता अवरुद्ध न करें और सवारियों को निर्धारित स्थान पर उतारें-चढ़ाएं,ताकि ग्राहकों को दिक्कत न हो। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई,जो जल्द ही बढ़कर झगड़े में बदल गई।बताया जा रहा है कि एक ई-रिक्शा चालक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद कुछ लोगों ने सड़क किनारे रखे सीमेंट के ब्लॉक उठाकर पेट्रोल पंप की ओर फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ,लेकिन स्थिति कुछ समय के लिए काफी तनावपूर्ण बनी रही।पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की,जिसके बाद कई चालक अपने वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकले। एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया,जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है,जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या पर क्या कदम उठाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here