Home Haryana हरियाणा में हाड़ कंपाने वाली ठंड, हिसार में माइनस डिग्री पहुंचा तापमान,...

हरियाणा में हाड़ कंपाने वाली ठंड, हिसार में माइनस डिग्री पहुंचा तापमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

188
0

हिसार (एकता): हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की सर्दी का असर हरियाणा में फिर दिखना शुरू हो गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को हिसार के बालसमंद में पारा माइनस 1 डिग्री तक जा पहुंचा। जिसके चलते मौसम विभाग ने 19 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।


बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह शीतलहर और ठंडी हवाओं का दौर जारी है। कई जगह तो पौधों पर बर्फ तक जम गई है। 22 से 24 जनवरी के दौरान अधिकतर स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here