Home Haryana भिवानी में रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे दिग्विजय चौटाला का...

भिवानी में रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे दिग्विजय चौटाला का छलका दर्द, जानिए क्यों

200
0

भिवानी (अंकुर कपूर): भिवानी में रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला का बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपए ना होने पर एक बार फिर दर्द छलका। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के सीएम को बदले जाने की चर्चाओं से लेकर राहुल की यात्रा व विपक्षों आरोपों पर पलटवार किए।

बता दें कि हरियाणा सरकार में सहयोगी पार्टी जेजेपी इस बार अपना पांचवा स्थापना दिवस भिवानी में राज्य स्तरीय रैली कर मना रही है। रैली की तैयारियों का जायजा लेने जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला रैली स्थल पर पहुंचे। इस दौरान वो मीडिया से भी मुखातिब हुए और रैली व अन्य मुद्दों पर अपनी राय रखी।

सबसे पहले दिग्विजय चौटाला ने बताया कि ये रैली पहले की सभी रैलियों के रिकॉर्ड तोड़ेगी। इसमें हमारे पार्टी के नेता व हीरे मोती समान लाखों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि ये रैली जेजेपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है और ये रैली आने वाले समय में जेजेपी की दशा तय करेगी। वहीं हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान के सवालों पर कहा कि हरियाणा सरकार के गठबंधन को लेकर कांग्रेस या इनेलो को चिंता करने की जरूरत नहीं। वो हमारी नहीं बल्कि खुद की चिंता करें।

इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष किया और कहा कि राहुल का संघर्ष देर सवेर कभी ना कभी रंग लाएगा, लेकिन अभी तो कांग्रेस रोज़ टूट रही है। राजस्थान इसका उदाहरण है। गुजरात में भी कांग्रेस कमजोर हो रही है। दिग्विजय ने चुटकी लेते हुए कहा कि फिलहाल तो राहुल की यात्रा सैर सपाटे से ज्यादा कुछ नहीं।

हरियाणा के सीएम मनोहरलाल को बदले जाने की चर्चाओं को उन्होंने बेबुनियाद बताया और अध्यापकों की भर्ती में गरीब तबके के बच्चों को 50 नंबर देने की पॉलिसी पर आंकलन करने की बात कही। पर बुढ़ापा पेंशन जेजेपी के वादे मुताबिक़ 5100 रू ना होने पर उनका दर्द छलका। दिग्विजय ने कहा कि लोग भी हमसे पूछते हैं पर हम किसी बात पर समझौता कर लेंगे, लेकिन पेंशन पर नहीं।

दिग्विजय चौटाला अपनी रैली रिकॉर्डतोड़ होने का दावा कर बुढ़ापा पेंशन ना बढ़ने पर दुख जताया है। अब देखना होगा कि 9 दिसंबर की ये रैली जेजेपी को कितनी मज़बूती देती है और बुढ़ापा पेंशन जेजेपी की टेंशन को कब ख़त्म कर पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here