Home Haryana संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों ने सिरसा लघु...

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों ने सिरसा लघु सचिवालय में किया धरना

151
0
सिरसा, 28 मार्च – संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पिछले दिनों खनौरी और शम्भू बार्डर से किसानो को हटाए जाने और उनके,टेंट, ट्रैक्टर ट्रॉली, और अन्य सामान को तहस नहस किये जाने के रोष स्वरूप आज देश भर में जिला मुख्यालयों पर धरना दिया गया. वहीं सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पंजाब के राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया गया। इसी कड़ी में सिरसा में भी संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विभिन्न संगठनों के किसान लघु सचिवालय में एकत्रित हुए और धरना प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि जब तक एमएसपी सहित किसानों की मांगे नहीं मानी जाती तब तक उनके ये संघर्ष जारी रहेगा।
मीडिया से बातचीत में किसान नेता सुरेंदर सिंह विर्क और जसबीर सिंह भट्टी ने कहा कि 19 मार्च को केंद्र सरकार के मंत्रियों से बातचीत कर लौट रहे किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। शंभू और खनौरी में बुलडोजर चलाकर किसानों के धरनास्थलों को जबरन उठा दिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित किसानों के उपकरण तोड़ दिए गए। बड़े पैमाने पर सामान चोरी होने की खबरें आ रही हैं। राज्य में पुलिस राज्य स्थापित कर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है।उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की नये मंडी व्यापार प्रोग्राम फ्रेमवर्क, सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के कानूनी प्रावधान, नये बिजली कानून, किसान मजदूर की कर्ज मुक्ति, पराली जलाने के मुकदमों के खिलाफ, आवारा सांड व कुत्तों के प्रबन्धन इत्यादि पुरानी मांगों के समाधान हेतु पुरजोर अपील करते हुए सिरसा संयुक्त किसान मोर्चा के सभी घटक संगठनों ने सामूहिक विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती उनका ये संघर्ष आंदोलन के रूप में जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here