Home Entertainment Cannes 2023: रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देगी हरियाणा की...

Cannes 2023: रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देगी हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी

1059
0

हरियाणा (एकता): हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग अब देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी है। सोशल मीडिया पर वह कुछ न कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। सपना चौधरी हरियाणवी लोक गीतों के लिए मशहूर हैं। उनके काफी गाने सोशल मीडिया और यू्ट्यूब पर छाए रहते हैं लेकिन उन्हें असली पहचान सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ से मिली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

अब सपना चौधरी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देगी। साथ ही उन्हें एक अलग पहचान बनाने का मौका मिला। इस कड़ी में सुपरस्टार डांसर का नाम जुड़ चुका है। वह कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेगी। 18 मई को बतौर रीजनल आर्टिस्ट कांस के रेड कार्पेट पर वह अपने हुस्न का जलवा बिखेरेगी। इस फेस्टिवल में इस साल सारा अली खान, मृणाल ठाकुर और ईशा गुप्ता जैसी एक्ट्रेस पर जलवा बिखेरा है।

सपना चौधरी ने कहा कि वह बहुत आभारी हैं कि उन्हें ये मौका मिला। वह इसके लिए काफी खुश है। इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी को 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनके हर गाने को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इस साल 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने भी डेब्यू किया था। मानुषी छिल्लर और सपना चौधरी दोनों ही हरियाणा की रहने वाली है। अब देखना होगा कि हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी अपने हुस्न से सबको हैरान करती है या नहीं। उनके रेड कार्पेट पर आने का सब लोग इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here