कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): हरियाणी के कुरुक्षेत्र में एक खौफनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक कार चालक 14 साल के लड़के को 2 किलोमीटर तक घसीटता ले गया। हादसा इतना भयानक था कि लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि हादसा नेशनल हाईवे पर गांव मसाना के समीप हुआ।
हादसे के समय बाइक पर 14 वर्षीय लड़का, पिता व एक लड़की मौजूद थी। जो गांव मसाना के समीप एक कार की चपेट आ गए। स्थानीय लोगों ने कार सहित चालक को मौके पर पकड़ लिया है। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि लगभग 14 वर्षीय एक लड़का सड़क पर मृत पड़ा है। वहीं उन्होंने कहा कि लड़के के पिता व लड़की को भी चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।







