अंबाला (अंकुर कपूर): नशा तस्करों पर नकेल कस्ते हुए अंबाला पुलिस के हाथ एक बार फिर से बड़ी कामयाबी लगी है। अंबाला सीआईए 2 ने गुप्त सुचना के आधार पर कार्यवाई करते हुए स्वा करोड़ की हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को काबू किया है, जो दिल्ली से अंबाला हेरोइन की बड़ी खेप लेकर आ रहा था।
सूचना मिलते ही सीआईए 2 ने अंबाला छावनी फ्लाईओवर पर नाकाबंदी कर नशा तस्कर को धर दबोचा, जिससे तलाशी के दौरान 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बारे में अंबाला एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया नशा तस्कर अंबाला छावनी का रहने वाला है, जिसका नाम कुलभूषण उर्फ अजय है।
नशा तस्कर से पूछताछ में पुलिस जुटी है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दिल्ली में इसका सप्लायर कौन है और यहां पर इसने यह नशा किसको सप्लाई करना था। वहीं आपको बता दें कि अंबाला पुलिस नशा तस्करों को बख्शने के मूड में नजर नहीं आ रही। पिछले साल के मुकाबले इस बार काफी ज्यादा संख्या में नशा तस्करों को पकड़ा गया है। जिसके बारे में एसपी अंबाला ने बताया कि इस साल नशा तस्करी के 128 मामले दर्ज किये गए हैं तो वहीं 163 नशा तस्करों को काबू करने में अंबाला पुलिस ने कामयाबी हासिल की है जिनसे करोड़ों का नशा पकड़ा गया है।







