अंबाला (एकता): हरियाणा को केंद्र सरकार से बड़ी राहत मिली है। बता दें कि प्रदेश में बाढ़ से काफी हालात खराब हो चुके हैं। जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार बारिश से प्रभावित राज्यों में लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने 216.80 करोड़ की धनराशि जारी की है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद बाढ़ से हरियाणा में हालात सामान्य नहीं हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने पीएम को बारिश के हालातों से हुए नुकसान की सारी जानकारी दी। अब तक प्रदेश के 13 जिलों में यमुना का पानी घुस चुका है। 240 से भी ज्यादा गांव इसकी चपेट में आ गए हैं। जींद, फतेहाबाद, फरीदाबाद, सिरसा अन्य जिले इसमें शामिल हैं।







