Home Rohtak एक बुजुर्ग महिला को अपनी ही बहन ने दिया धोखा.. घर से...

एक बुजुर्ग महिला को अपनी ही बहन ने दिया धोखा.. घर से निकाला

95
0
रोहतक,  22 अक्टूबर–– रोहतक के हाउसिंग बोर्ड की रहने वाली कमलजीत कौर का कहना है वह पिछले काफी सालों से अपने मकान में रहती थी उसकी बहन भी उसके पास आकर रहने लगी.इस दौरान उसने अपने मकान की रजिस्ट्री अपनी बहन के नाम करवा दी। लेकिन बहन ने उसके साथ धोखा किया और उसके मकान को प्रॉपर्टी डीलर की मार्फ़त किसी अन्य को बेच दिया। इस मामले को लेकर महिला ने कोर्ट में मुकदमा भी दायर किया हुआ है.
महिला का कहना है की उसने कोर्ट में अपना मकान वापस लेने के लिए केस डाला हुआ है। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह दो-तीन दिन के लिए किसी काम से बाहर गई तो पीछे से थाना शिवाजी कॉलोनी इंचार्ज प्रकाश चंद और एक प्रॉपर्टी डीलर ने उसके मकान का ताला तोड़कर उसके सामान को बाहर फेंक दिया। पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी छोटी बहन लाजवंती जो पहले भी दो बार घर से भाग चुकी है और अब उसने गांव के ही लड़के जो रिश्ते में चाचा लगता है उसके साथ शादी कर ली और दोनों ने मिलकर धोखाधड़ी से मेरा मकान बेच दिया। मैं पिछले 3 दिन के लिए किसी काम से बाहर गई थी इस दौरान इन सभी ने मिलकर मेरे मकान का सामान बाहर फेंक दिया इस मामले में महिला पुलिस अधीक्षक आईजी रोहतक रेंज से भी मुलाकात कर चुकी है लेकिन उसे शिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। पीड़ित महिला आप फुटपाथ पर सोकर अपना गुजारा चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here